फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में होटल मालिक के इकलौते बेटे की मौत

Thu, 11 Dec 2014 02:11 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित एक जिम में बुधवार की सुबह कसरत करने के दौरान होटल मालिक का इकलौता बेटा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। वह ट्रेड मिल पर दौड़ रहा था।
विज्ञापन

मिल से उतरते ही घटना हुई। आननफानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी निवासी शशिभूषण पांडेय का अस्सी पर ही होटल है।
 चौक में घड़ी की दूकान है। उनका बेटा मदन गोपाल पांडेय (24) दिल्ली से एमबीए करने के बाद आठ महीने पूर्व ही वाराणसी लौटा था। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही वह पिता के  कारोबार में हाथ बंटाता था।
 उसे बाडी बिल्डिंग शौक था। करीब दो महीने पूर्व उसने सिगरा स्थित जिम ज्वाइन किया था। रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने बड़े पिता के बेटे शरद पांडेय के साथ जिम गया था। ट्रेड मिल पर दौड़ने के बाद मिल से नीचे उतरते ही अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसके चेहरे और सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आनन-फानन में उसे महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे लंका स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदन से छोटी एक बहन है।
एसओ सिगरा शिवानंद मिश्रा का कहना है कि घटना के संबंध में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।
परिवारवालों की इच्छा के अनुरूप शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। घटना से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें