फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की रायफल से निकली गोली से होमगार्ड की मौत, सफाईकर्मी घायल

Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सफाईकर्मी को देखते पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गोराबाजार स्थित बाल सुधार गृह में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की राइफल से चली गोली ने होमगार्ड की जान ले ली। जबकि होमगार्ड के पास खड़ा सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


गांधी जयंती पर झंडारोहण के बाद नंदगंज थाने के भोआलपुर निवासी होमगार्ड शिवमूर्ति यादव (55), पुलिस लाइन से संबद्ध सिपाही संजय यादव और गोराबाजार निवासी सफाई कर्मी सुनील रावत (32) बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच सिपाही संजय यादव की सरकारी रायफल से एकाएक गोली चल गई। जिससे होमगार्ड के जंघे और कमर के बीच से चीर कर निकल गई और पास बैठे सफाई कर्मी सुनील रावत के पेट में जा लगी। इससे होमगार्ड की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सफाई कर्मी नीचे गिरकर छटपटाने लगा।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनते बाल सुधार गृह परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इधर पुलिस ने आरोपी सिपाही को सरकारी बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। एसपी सोमेन वर्मा, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ सिटी हृदयानंद सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिए। उसके बाद जिला अस्पताल स्थित मर्चरी पहुंचकर होम गार्ड के शव का गंभीरता पूर्वक निरीक्षक किए।

एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि सिपाही के बंदूक से चली गोली से होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि सफाई कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। पूरे मामले की जांच चल रही है। आरोपी सिपाही को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें