आदेश के अनुपालन में वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अदालत में उपस्थित हुए और हलफनामा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि गलत आपराधिक इतिहास भेजने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई है। सभी थानों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी भेजी गई है, ताकि अदालतों में आपराधिक इतिहास की जानकारी देते समय सावधानी बरती जाए।
मामले में आरोपियों की ओर से बताया गया था कि विवेचक ने राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ नौ मुकदमों का गलत आपराधिक इतिहास भेजा था। सत्र न्यायालय ने भी संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया था। बाद में अभियोजन पक्ष ने स्वीकार किया कि आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने पाया कि विवाद मुख्य रूप से दीवानी प्रकृति का है। आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। इस आधार पर चारों आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली।