फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने दस साल की बच्ची से छेड़खानी करने वाला हेड कांस्टेबल निलंबित

Sat, 23 May 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में छेड़खानी के आरोप से घिरे फायर विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल को शनिवार को पीड़िता का बयान रिकॉर्ड करने के बाद जेल भेज दिया। साथ ही एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के लिए सीएफओ को निर्देश दिया है।

विज्ञापन

हेडकांस्टेबल नरेंद्र पांडेय फायर विभाग में तैनात है। वह शुक्रवार की देर शाम को शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दस साल की बच्ची को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने एक दुकान के पीछे ले जाकर छेड़खानी करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए।


लोगों ने हेडकांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पहुंचे और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उसके बयान के आधार पर हेड कांस्टेबल को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सिपाही को जेल भेज दिया गया है। उसे निलंबित करने के लिए सीएफओ को आदेश दिए हैं। इस संबंध में सीएफओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें