फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : रेलवे पुलिस के उड़ गए होश, जब चंबल एक्सप्रेस से तोतों का जखीरा बरामद हुआ

Tue, 10 Sep 2019 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
चंबल एक्सप्रेस से बरामद 1250 तोते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सोमवार की देर रात चंबल एक्सप्रेस डाउन की जनरल बोगी से तस्करी कर ले जाए जा रहे 1250 तोते बरामद किए। तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जीआरपी ने बोगी के अंदर सात पिजड़ों में रखे तोतों को बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के लोगों ने तोता को लेकर जंगल में छोड़ दिया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा को मुखबिर से सूचना मिली कि चंबल एक्सप्रेस में पीछे की जनरल बोगी में अवैध रूप से तोतों को पिंजरे में ले जाकर बेचा जाएगा। रात को साढ़े 10 बजे  ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो इंजन के पीछे जनरल बोगी में तलाशी ली गई।

बोगी में सीट के नीचे सात लोहे के पिंजड़े लगभग 1250 देशी तोते बंद थे। बोगी में बैठक यात्रियों व अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछा गया कि तोता को किसका है और कहां लेकर जा रहा है। इस संबंध में किसी ने कुछ नहीं बताया। लोहे के सातों पिंजड़ों को ट्रेन से उतरवाकर थाने पर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग के रेंजर को सूचना दी गई। रेंजर अजय सिंह ने तोता को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि तोता को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें