फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मासूम की गला रेतकर हत्या, खेत में शव मिलने से हड़कंप

Sat, 08 Feb 2020 12:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
खेत में पड़ा बच्ची का शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्कवॉड की टीम छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में शनिवार को घर से लापता बच्ची की खेत मे लाश मिली। गला रेतकर हत्या के बाद शव को खेत मे फेंक दिया गया था। बालिका शुक्रवार की शाम घर से लापता हुई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।

सेऊर गांव निवासी योगेश मौर्य की बेटी(6) शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने देर रात मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, इसी बीच शनिवार की सुबह घर से 400 मीटर दूर सरसों के खेत में बालिका का शव देखा गया।

बच्ची की गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें