फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फोन पर बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूली महिला कांस्टेबल, देर रात कमरे से निकाला शव

Sat, 08 Feb 2020 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
मृतका (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी पूजा सिंह ने शुक्रवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे में लटकी महिला कांस्टेबल पूजा के कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आत्महत्या करते वक्त वह किसी से बात कर रही थी। फोन पर बात करते-करते फंदा लगाकर वह स्टूल पर चढ़ी और स्टूल को गिरा दिया।

फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। चर्चा इस बात की है कि उसके घर पर किसी का आना जाना भी था। बताया जा रहा है कि उसने लोन लेकर लगभग 5 लाख रुपये भी उसको दिए थे। इसे भी लेकर कुछ आपसी विवाद था। पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और डायल किए गए नंबरों के संबंध में जांच कर रही है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब शुक्रवार रात आठ बजे दूध देने आए दूधिए ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। रात लगभग 11 बजे एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरक्षी किराये के मकान में रहती थी।

चंदौली जिले के चकिया गांव की मूल निवासी पूजा सिंह(24) पुत्री राजकुमार सिंह 2018 बैच की महिला आरक्षी थी। वह फरवरी 2019 से फूलपुर कोतवाली में तैनात थी। फूलपुर कस्बा के स्टेट बैंक के पास एक किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को महिला आरक्षी ने किसी समय अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब आठ बजे दूधिया दूध देने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में किरायेदारों ने पुलिस को जानकारी दी। आवास का दरवाजा अंदर से बंद था, खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। एसपी के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। महिला आरक्षी का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें