फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में अनाथ किशोरी से गैंगरेप, जान पहचान वाले युवक ने ही फंसाया

Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जौनपुर जिले के  तियरा बाजार के पास चार लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बदहवास हालत में सिंगरामऊ बाजार छोड़ दिया। दो दिन पहले हुई यह घटना बुधवार को सामने आई। महिला हेल्प लाइन की मदद से पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  सिंगरामऊ रेलवे स्टेशन के पास किशोरी बदहवास पड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने नाम-पता पूछा, लेकिन किशोरी जानकारी नहीं दे सकी तो लोगों ने महिला हेल्प लाइन को सूचना दी।

इसके बाद महिला सुगम कार्यकर्ता रश्मि मिश्रा पहुंची और किशोरी को ले जाकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने किशोरी से बातचीत की तो दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला काउंसलर को बुलाकर उसकी काउंसिलिंग भी कराई गई।
विज्ञापन


किशोरी ने काउंसलर को बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसके चलते वह खुटहन थाना क्षेत्र के तियरा बाजार में एक मिठाई की दूकान पर काम करती थी।

दो दिन पहले उसी दूकान पर काम करने वाला युवक उसे बहला फुसलाकर एक झोपड़ी में ले गया था। जहां उसके दो और साथी आ गए और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान एक ठेला चालक भी पहुंचा और उसने मदद के बजाय खुद भी दुष्कर्म किया।

इससे उसकी हालत खराब हो गई तो उसे यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर सिंगरामऊ बाजार छोड़ दिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद महिला सुगम कार्यकर्ता रश्मि मिश्रा बुधवार शाम को किशोरी को लेकर खुटहन थाने पहुंची। वहां पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें