फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने बंधक बनाकर लूटी विधवा की अस्मत, धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश

Thu, 05 Oct 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले से बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ग्राम प्रधान  सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बहाने विधवा को एक साल से बंधक बनाकर रेप कर रहा था। उस पर धर्म परिवर्तन करने व जमीन लिखने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए उसे मारा-पीटा जाता था। यह बात प्रधान के चंगुल से किसी तरह छूट कर मायके पहुंची महिला ने अपने पिता को बताई तो उसने जमालपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामला चंदौली जनपद का है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।       

जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी लड़की की शादी 12 वर्ष पूर्व चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला को दो बच्चे भी हैं। वर्ष 2013 में बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर गांव का प्रधान पहुंचा और उसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने का वादा किया। एक दिन प्रधान ने उसे योजना का लाभ देने के लिए गांव के बाहर बुलाया। वहां से अपहरण करके चुनार के शिवशंकरी धाम और अहरौरा के भंडारी देवी दर्शन के लिए ले गया। वहां जबरन शादी करने लगा।

मना करने पर मुगलसराय के एक स्थान पर ले गया और वहां बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ महीने बाद धर्म परिवर्तन और जमीन लिखने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगा। तीन दिन पूर्व किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली।

मायके पहुंचने पर अपने पिता को घटना से अवगत कराया। युवती के पिता ने जमालपुर थाने में प्रधान के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें