फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः शौच के लिए घर से निकली दलित किशोरी के साथ गैंगरेप

Fri, 08 Sep 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीया दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी भी किशोर हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गुरुवार शाम की है जब किशोरी शौच के लिए निकली थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी का सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। किशोरी 20 दिन पहले से अपने ननिहाल आई थी।

गुरुवार रात किशोरी शौच के लिये घर से निकली तो रास्ते में गांव के ही राहुल(14) और अनूप(15) ने उसे दबोच लिया। वो उसे एक कमरे में ले जाकर उसे बंद कर दिया और  गैंगरेप किया।
विज्ञापन


किशोरी की चीख सुनकर शौच के लिए निकले आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तबतक आरोपी किशोरी को बाहर से दरवाजा बंदकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा खोला, जहां देखा कि किशोरी अचेतावस्था में पड़ी हुई है।

इस दौरान लोगों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस पहुंच गई।  सिकंदरपुर थानाध्यक्ष भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और किशोरी का मेडिकल मुआयना करवाया।

पुलिस ने पीड़ित किशोरी के नाना के तहरीर पर राहुल व अनूप के खिलाफ पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले में तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी के नाना के तहरीर पर दो किशोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें