घर में अकेले खाना बना रही 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला लिया गया था। मामला यूपी के चंदौली का है।
जिले सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे एक किशोरी सुबह अपने घर में अकेले खाना बना रही थी। परिवारीजन मजदूरी के लिए कही गए हुए थे।
घर में अकेली किशोरी के होने का फायदा उठाते हुए गांव के दोनों भाइयों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग आते तब तक दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के परिवार वाले आक्रोशित हो गए।
काफी संख्या में ग्रामीण दुष्कर्म के आरोपी के घर पहुंचे। शिकायत पर आरोपित के परिवार वाले मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच सूचना कोतवाली पुलिस के साथ सीओ त्रिपुरारी पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। गांव के तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई।
पुलिस ने पीड़ित के परिवार वालों की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।