फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट दूना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार हत्थे चढ़े

Mon, 15 May 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट दूना करने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने रविवार रात हरहुआ बाजार से गिरफ्तार किया है। चारों की शिनाख्त जंसा थाने के जिवरामपुर के राजेंद्र प्रसाद सिंह, मिर्जापुर के कछवां थाने के सेमरी चड़रहा के महेंद्र कुमार सरोज, भदोही के चौरी के खुटहन के सुल्तान और गोपीगंज के जमलेपुर के शिवउजागिर उर्फ कलंदर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


चारों के पास से चार हजार रुपया, सौ और पांच सौ के नोट के आकार की ब्लैक शीट की 15 गड्डी, एक शीशी केमिकल, दो बाइक, चांदी का एक सिक्का और चार मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 12 मई को बड़ागांव थाना पर रोहनिया के खुलासपुर के विशाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बड़ागांव बाजार में चाय पीने के दौरान चार लोग पैसा दूना-तिगुना की बात कर रहे थे तो वह रुक गया।
विज्ञापन


चारों ने उसे बताया कि वे 25 हजार का 75 हजार कर देंगे। लालच में आकर विशाल ने चारों को एक हजार रुपया दिया तो वे उसे सौ रुपये के नोट के आकार की दो गड्डी ब्लैक शीट दिए। बोले कि घर ले जाकर गरम पानी से धोने पर सौ रुपये के नोटों की गड्डी बन जाएगी।

विशाल ने गर्म पानी में ब्लैक शीट डाला तो उसे ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मुखबिरों और सर्विलांस से सामने आया कि रुपये और चांदी के सिक्के दूना करने की बात करते हुए कुछ लोग हरहुआ बाजार स्थित एक नर्सिंगहोम के पास मौजूद हैं।

सूचना पर ओम नारायन सिंह ने क्राइम ब्रांच के एसआई राकेश सिंह, एसआई मिर्जा रिजवान अली बेग, कुलदीप सिंह, तेज प्रताप, रामभवन, चंद्रसेन, सुमंत सिंह के साथ छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

केमिकल की कराएंगे जांच, बन जाते थे पुलिस

एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि बरामद केमिकल को फोरेंसिक लैब भेजकर जांच कराई जाएगी। बताया कि लेनदेन के समय चारों में से एक पुलिसकर्मी बनकर अचानक धमकता था। जिसको झांसा दिया जाता था, उसे धमकाकर रुपये हड़प लेता था। चारों धोखाधड़ी में पहले भी जेल जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें