वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। आरोप है कि चार दिंसबर को मोहल्ले में रहने वाले दो लोग घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिसकर्मी मौका मुआयना तक सीमित रह गए। ट्रामा सेंटर से इलाज कराने के बाद पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में लग गई है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले किसी बीमारी के चलते मौत हो गई। वह अपने दो बच्चों के साथ मजदूरी कर अपनी जीविका चलाती है।
आरोप है कि उसी इलाके में रहने वाले पिछले एक महीने से उसे परेशान कर रहे थे। उसका कहना है कि वह कई बार उसका हाथ पकड़ चुके थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगते। पुलिस से भी शिकायत की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।