आरोप है कि तय मानक के अनुरूप वीडीए से नक्शा पास नहीं हुआ तो बिना नक्शा पास कराए भवन बनाने पर आमादा हो गए, जिसका विरोध किया गया। इससे नाराज होकर मेरे गैर मौजूदगी में अपने समर्थकों संग शोरूम पहुंचे एमएलसी ने बेटे सहित अन्य को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि एमएलसी सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।