मंडुआडीह के सरकारीपुरा निवासी पिंटू को पुलिस ने अपने ही बेटे के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। दरअसल पिंटू के परिवार में विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी पिंकी अलग रहती है।
पत्नी का आरोप है कि गुरुवार की देर रात वह पत्नी के पास सो रहे सात साल के बेटे को उठा ले गया था। पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
सरकारीपुरा निवासी पिंटू की शादी जक्खिनी निवासी पिंकी से हुई थी। पिछले करीब तीन साल से दोनों में विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। छह साल का बेटा भोला मां के साथ रहता है।
पिंकी ने शुक्रवार की सुबह ही मंडुवाडीह थाने पहुंच पति पिंटू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पिंटू के सरकारीपुरा स्थित आवास पहुंची तो वह अपने बेटे के साथ मिला। वहीं पिंटू का कहना था कि वह बेटे को कपड़ा दिलाने के लिए लाया था। बाद में वह उसे पहुंचा देता।