फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आठ साल की मासूम ने खोली हैवान पिता की पोल

Wed, 19 Jul 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम ने खोली हैवान पिता की पोल खोल दी है। पिता की हैवानियत ने बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित किया है।  पिता ने अपनी ही आठ साल की बेटी के साथ कई बार दुराचार की कोशिश की। मासूम ने मां को पिता की हैवानियत बताई तो उसने विरोध जताया।
विज्ञापन


इस पर उसकी पिटाई की गई। परिवार में भी किसी ने नहीं सुनी। किसी तरह से मामला आशा ज्योति संस्था के संज्ञान में आया तो पीड़िता और उसकी मां को शिवपुर थाने ले जाया गया।

शिवपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इससे पहले बेटी पर हो रहे जुल्म की जानकारी मासूम की मां ने परिवार वालों को दी तो उसे बेरहमी से मारा-पीटा गया।
विज्ञापन


परिवार में किसी ने नहीं सुनी तो बेटी को लेकर गांव के प्रतिष्ठित लोगों के पास गई लेकिन सभी ने बदनामी की दुहाई देते हुए चुप रहने को कहा। गांव के ही किसी व्यक्ति के माध्यम से मामला आशा ज्योति संस्था तक पहुंचा और तब जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें