इस घटना के बाद नाबालिग लड़की तत्काल अपने बगल के कमरे में सो रहे बाबा के पास पहुंची और उनको सारी बात बताई। बाबा ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन लगवाकर पुलिस बुलाई।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पीड़ित नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गई। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को जिला अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी को धारा 376 में चालान कर दिया है।