फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में किसान की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव  

Sun, 02 Sep 2018 09:53 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सुहवल थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गांव में सुहवल-ढढ़नी मार्ग के किनारे आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही सीओ जमानिया रामबहादुर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और शिनाख्त करने में जुट गए। इसी दौरान पुलिस को मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी।

पुलिस ने फोन रिसीव किया तो वह फोन मृतक के घर से था। पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। शव की शिनाख्त जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला निवासी धनंजय राय (40) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। इस मामले में मृतक के पुत्र मृत्युंजय राय ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ रामबहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। मृतक की बाइक की भी तलाश की जा रही है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मृतक के गर्दन और बांह पर चोट के गंभीर निशान देखने से ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां पर फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

कपड़ा लेने की बात कहकर निकला था धनंजय    

demo pic
मृतक धनंजय राय के परिवार वालों की मानें तो शनिवार की सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक लेकर वह घर से यह कहकर निकले थे कि गाजीपुर किसी ट्रेलर के यहां कपड़ा लेने जाना है। साथ ही अन्य जरूरी कार्य करना है। जल्द वापस घर आ जाऊंगा। जब देर शाम वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी चिंता सताने लगी।

फिर भी हम लोगों ने सोचा कि शायद वह अपने किसी परिचित के यहां रुके होंगे और अब-तब लौट आएंगे। जब उनसे संपर्क करने के लिए मोबाइल पर फोन किया गया तो बार-बार घंटी जाने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे हम लोगों की चिंता और बढ़ गई। इसी बीच रविवार की सुबह धनंजय के मोबाइल पर फोन मिलाने पर पुलिस ने रिसीव किया।

फोन रिसीव होने से परिजन खुश हो गए, लेकिन जब उधर से यह जवाब मिला कि धनंजय का शव मिला है, परिजन चीख-पुकार करने लगे। उनके रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। घटना से परिवार के साथ मुहल्लावासी हतप्रभ थे। हर कोई यह सोचता रहा कि आखिकार धनंजय की हत्या किसने और किन कारणों से की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें