फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में सफर के दौरान मिल रहा टिकट कहीं फर्जी तो नहीं

Wed, 15 Mar 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
14 बस यात्रियों के टिकट मिले फर्जी
विज्ञापन
रोडवेज बसों में यात्रियों का फर्जी टिकट बनाकर रुपये ऐंठने का खेल जोरों पर रहा है। ताजा मामला वाराणसी से इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस का है। रविवार रात सचल दस्ते ने औराई से आगे जब यात्रियों के टिकट चेक किए तो कंडक्टर तथा चालक का खेल सामने आया।
विज्ञापन


कुल 14 यात्रियों के टिकट फर्जी थे। दस्ते ने कंडक्टर और चालक के खिलाफ यात्रियों के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट फाइल की। दोनों पर सिविल लाइंस डिपो की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

होली की पूर्व संध्या पर रविवार रात करीब नौ बजे वाराणसी रोडवेज स्टेशन से बस यात्रियों को लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। औराई के आगे जाने पर लखनऊ से आए सचल दस्ते ने बस रुकवाकर चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


कंडक्टर के हैंड होल्ड डिवाइस में दर्ज टिकटों की संख्या और यात्रियों की संख्या का मिलान किया तो 14 लोग अधिक मिले। सचल दस्ते ने यात्रियों का टिकट चेक किया। इसमें 14 लोगों के टिकट फर्जी निकले। जबकि सभी से वाजिब किराया लिया गया था।

इनमें से किसी का टिकट पुराना था तो किसी पर प्रिंट स्पष्ट नहीं था। दस्ते ने बताया कि इस रूट पर इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। उधर, बस में कई बार चालक और यात्रियों के बीच बहस भी हुई। मोहनसराय तक यात्रियों को भरने के चक्कर में बस काफी धीरे चल रही थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें