फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने किशोरी के साथ की छेड़खानी, भाई के शिकायत करने पर की यह हालत

Fri, 16 Mar 2018 01:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी में एक किशोरी के साथ कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। पीड़िता ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को बताई तो उसका भाई शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के भाई का यह हश्र कर डाला।
विज्ञापन


बनारस के बड़ागांव में शौच के लिये खेत में जा रही एक किशोरी के साथ गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी होने पर किशोरी का भाई शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा तो मनबढ़ों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची बडागांव पुलिस ने घायल के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर भर्ती कराया। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गये।

बड़ागांव थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव के हरिजन बस्ती की एक किशोरी बुधवार की शाम शौच के लिये जा रही थी रास्ते में उसी गांव के सोनू, पिंटू और रिंकू किशोरी को रोककर छेड़छाड़ करते हुये जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांगने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर युवक उस समय वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


छेड़खानी की जानकारी रात में ही किशोरी ने अपने भाई को दिया। इस बात की शिकायत लेकर गुरुवार को सुबह उसका भाई आरोपियों घर गया तो युवकों और उनके परिजनों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल की चीख पुकार सुनकर परिजन सहित आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुये बीच बचाव किया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें