फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के नौकर की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 26 Mar 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फाइल फाोटाो
विज्ञापन
सिगरा थाना क्षेत्र के  सिंचाई विभाग काॅलोनी से सटे नरेंद्र नगर में शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बजरंगी लाल के नौकर राजन तिवारी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अभियंता के फ्लैट में फंदे से लटकता मिला। दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन राजन के दोनों हाथ पीछे से शर्ट से बंधे हुए थे। पुलिस और फारेंसिंक की टीम ने मौके  पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन



मूल रूप से गाजीपुर के औड़िहार का रहने वाला राजन की रिश्तेदारी सिंचाई विभाग में ही किसी के यहां थी। वह पूर्व में रिश्तेदार के यहां रहता था। छह महीने पूर्व से उसने बजरंगी के यहां काम करना शुरू किया था। बजरंगी सुबह दस बजे खाना खाने के बाद दफ्तर चले गए। शाम साढ़े पांच बजे वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजन अंदर एक पिलर पर लगे हुक से मफलर के सहारे लटक रहा था। पास में ही एक मेज रखी हुई थी। राजन की शादी नहीं हुई थी। सिगरा थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें