फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच चले लाठी-डंडे, जमकर मारपीट, सात पर FIR; थाने पहुंचे 50 लोग

Thu, 28 Aug 2025 07:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के शिवपुर थाने में अधिवक्ता 50 की संख्या में पहुंच गए थे। कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पीड़ित ने बताया कि लेखपाल ने उसे लाठी-डंडे से मारा और रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
शिवपुर थाने में रिपोर्ट लिखवाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र के तहसील सदर में गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब अधिवक्ता और लेखपाल सदर के कार्यालय के कर्मचारी के बीच धारा 34 के रिपोर्ट के मामले में विवाद हो गया। मामले में अधिवक्ता आरोपी लेखपाल को निलंबित करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। एसडीएम सदर से शिकायत के बाद सभी थाना शिवपुर पहुंच गए।

विज्ञापन


पलंग शाहिद थाना आदमपुर निवासी अधिवक्ता राजनाथ यादव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे सदर तहसील में न्यायिक कार्य से आए थे। लेखपाल क्षेत्र हटिया की तलाश करते हुए, कानूनगो क्षेत्र फुलवरिया के कार्यालय में गया।

बताया कि पर शिव श्याम और दो-तीन लोग, जिनको मैं देखने पर पहचान कर सकता हूं। शिव श्याम से मैंने अपने धारा 34 के नामांतरण रिपोर्ट के लिए बात की तो वह मुझसे पांच साै रुपये मांगने लगा। पैसे की डिमांड पूछने पर शिव श्याम और उनके साथ उपस्थित दो-तीन लोग हमको धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का दिया आश्वासन

राजनाथ ने आरोप लगाया कि कि लेखपाल कुंदन सिंह तथा अन्य चार पांच लेखपाल को बुलाकर मेरे ऊपर प्राण घातक हमला करते हुए लाठी-डंडे से मरने लगे। लेखपाल कुंदन सिंह ने उसी समय अपना पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। मेरे पॉकेट से 10000 रुपये सहित आवश्यक कागजात भी छीन लिए।

मामले में शिवपुर थाने पर पहुंचे तहसील सदर बार अध्यक्ष रमेश यादव, अध्यक्ष अनूप सिंह, पूर्व महामंत्री विनोद शुक्ला, पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार प्रभात सिंह, सुमेंद्र पांडेय, कार्तिकेय यादव, शुभम प्रकाश सिंह, संजीव कुमार, सुनील दत मिश्रा, विशाल दुबे और संदीप पाल ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी।

मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी कार्यवाहक प्रदीप कुमार यादव ने शिव श्याम, कुंदन सिंह व चार पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें