फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर बंदी हुआ फरार, बंदियों की गिनती करते समय हुई जानकारी

Fri, 11 Dec 2020 10:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जेल - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

वाराणसी के चांदमारी स्थित अस्थायी जेल से शुक्रवार की देर शाम छेड़खानी का आरोपी बंदी जगदीश कुमार बंदी रक्षकों को चकमा देकर भाग गया। जानकारी मिलते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक जगदीश की खोजबीन जारी रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

विज्ञापन


लंका थाने की पुलिस ने बीती नौ दिसंबर को रोहनिया थाना अंतर्गत खुशीपुरा बच्छाव निवासी जगदीश कुमार को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर जगदीश को चांदमारी स्थित अस्थायी जेल में रखा गया था।

जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि जगदीश अस्थायी जेल के एक बंद कमरे का ताला तोड़ कर उसमें घुसा और फिर उसकी एक खिड़की तोड़कर भाग गया। देर शाम बंदियों की गणना के दौरान जगदीश के फरार होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में बंदी के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। निगरानी में लापरवाही बरतने वाले जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बंदी की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें