थाना क्षेत्र के भदवर में रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मोहनसराय निवासी विनोद उपाध्याय (35) की मौत हो गई।
शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त प्रेम शंकर मिश्रा (45) के साथ किसी से मिलने जा रहे था। ओवरटेक करने के फेर में पिकअप ने साइड से बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक पिकअप में फंस कर करीब सौ मीटर तक घिसटती रही। मौके पर ही विनोद की मौत हो गई जबकि प्रेमश्ंाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विजय और प्रेमशंकर ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
मोहनसराय निवासी विनोद उपाध्याय शाम को अपने गांव के ही प्रेम शंकर के साथ शहर गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह भदवर बाइपास होते हुए कहीं जा रहे थे।
भदवर के पास ही पीछे से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने ओवरटेक करने के फेर साइड में टक्कर मार दी। करीब सौ मीटर तक दोनों घिसटते रहे।
इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेम शंकर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।
खेती करने वाले विनोद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी अंजू, एक बेटा और एक बेटी है।