फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिला पुजारी का शव, हत्या की आशंका

Wed, 07 Jun 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुजारी की लाश ‌मिली
विज्ञापन
बेनीपुर (अकथा) स्थित पौराणिक आंजनेय सिद्धपीठ श्री संकट हरण हनुमान मंदिर के पुजारी चंदन तिवारी (26) का शव मंगलवार की सुबह परिसर के ही प्राचीन पोखरे में उतराया मिला। गांव की महिलाएं मछलियाें को चारा खिलाने पोखरे पर पहुंची तो शव उतराया देख शोर मचाया। मुंह-नाक से खून बन रहा था और भौं के ऊपर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर जुटे कुछ लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद पुलिस ने जब चंदन का कमरा खंगाला तो वहां उसका यह मोबाइल मिला। चंदन के मोबाइल से पांच जून को दोपहर बाद उसके दोस्त निशांत को वाइस मैसेज किया गया था। जिसमें कहा था कि ‘मैं पूरे होशोहवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरे कमरे का सामान मेरी बहन को दे दिया जाए।’ इस पर पुलिस ने निशांत से पूछताछ की तो उसने बताया कि चंदन का मैसेज मिलते ही वह अवाक रह गया था। उसने चंदन को कई बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद वाइस मैसेज के जरिए जवाब आया कि ‘निशांत तुम अब फोन न करो। अब काफी देर हो चुकी है। मैं अब अपनी जान दे रहा हूं।

अपनी बहन को नंबर एक पर मानता हूं और तुम्हें नंबर दो पर मानता हूं। अपनी मां को प्रणाम बोल देना। टाटा, बाय, थैंक्यू...।’ निशांत ने पुलिस को बताया कि उसने सपने में नहीं सोचा था कि चंदन ऐसा कदम उठाएगा। वाइस मैसेज में आवाज चंदन की है या किसी और की, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। चंदन मूलत: बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ा गांव का था। लगभग छह साल से यहां मंदिर का पुजारी था। मंदिर के प्रधान पुजारी और व्यवस्थापक बेनीपुर (अकथा) निवासी त्रिलोकी नाथ तिवारी हैं। चंदन मंदिर परिसर में ही बने कमरे में रहता था। पांच जून को बिहार स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में जाने की जानकारी मंदिर समिति को दी थी।
विज्ञापन


उसके आने तक मंदिर में पूजा के लिए समिति ने गाजीपुर के रेवतीपुर के नवल गांव निवासी जोखू मिश्रा को नियुक्त किया था। सीओ कैंट एएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड से जांच कराई गई है। वाइस मैसेज की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चंदन के परिवारीजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें