इसके बाद कार मालिक भूपेंद्र पटेल और उनके रिश्तेदार राजू को असलहा के बल पर धमकाया और दोनों को मारपीट कर कार से उतार दिया। इसके बाद बदमाश कार भूपेंद्र का मोबाइल लेकर भाग गए।
पीड़ित ने दूसरे के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस समेत कई थानों की फोर्स ने जगह-जगह नाकेबंदी कर छानबीन शुरू कर दिया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
पीड़ित की मानें तो 100 मीटर दूर जाकर बदमाशों ने मोबाइल को सड़क पर फेंक दिया। एक महिला को मोबाइल मिला। महिला ने उनको मोबाइल दे दिया। भूपेंद्र पटेल ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही कार खरीदे थे। पुलिस इस लूट को आपसी विवाद सहित अन्य पहलू को केंद्रित कर जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।