फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मुकदमा, एसएसपी ने किया निलंबित

Thu, 09 Jan 2020 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गुरुवार को एसएसपी ने इंस्पेक्टर अमित को निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर को हिदायत दी गई है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग करते हुए जिला छोड़ कर किसी और जगह नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


मथुरा से आई एक युवती ने बुधवार को एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। युवती का आरोप है कि 2012-13 में मथुरा में तैनाती के दौरान अमित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब अमित उसकी फोटो वगैरह वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विरोध करने पर मारपीट करता है। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर अमित कुमार प्रशासनिक आधार पर झांसी से स्थानांतरित होकर बीते साल 2019 में जिले की क्राइम ब्रांच में तैनात हुए थे। एसएसपी ने युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर महिला थाने की इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। युवती के बयान और साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें