फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरतारा से चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Sun, 15 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लहरतारा से चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज मंडी में गल्ला कारोबार से जुड़े अनिल जायसवाल की मुखबिरी पर 21 अप्रैल को अंबालिकापुरी कॉलोनी में सुपारी कारोबारी श्रीकांत चौरसिया के मुनीम विद्यानाथ चौरसिया को गोली मारकर बदमाशों ने पांच लाख रुपये से भरा बैग लूटा था। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में यह खुलासा एसपी (क्राइम) त्रिभुवन सिंह ने किया।
विज्ञापन

बताया कि लूट के 2.65 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की दो पिस्टल, 12 बोर का एक कट्टा, छह कारतूस, दो बाइक और एक स्कूटी के साथ चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की रात लहरतारा पुल के नीचे डीआरएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल रहे चार और बदमाश की तलाश जारी है। बदमाशों की संख्या आठ होने के कारण मुकदमा लूट से डकैती में तरमीम कर दिया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों की शिनाख्त आदमपुर के कोयला बाजार मच्छोदरी के अजय चौहान व पवन कुमार केशरी उर्फ सोना, सोनारपुरा निवासी दिनेश सिंह उर्फ सोनू और गणेश महाल निवासी आकाश श्रीवास्तव उर्फ गोलू के तौर पर हुई है। वहीं, अनिल जायसवाल, राजेश मौर्या, आदर्श बोस उर्फ छोटी यादव और कमल जायसवाल उर्फ काजू फरार हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में अजय चौहान ने बताया कि अनिल जायसवाल और उसके साथी राजेश मौर्या ने बताया था कि विद्यानाथ चौरसिया विशेश्वरगंज मंडी से लाखों रुपये लेकर रोजाना सिगरा की अंबालिकापुरी कॉलोनी स्थित सुपारी कारोबारी के घर जाता है। 21 अप्रैल को चार बजे से बदमाश दो बाइक और एक स्कूटी से विद्यानाथ की कार के पीछे लगे थे।

अंबिलकापुरी कॉलोनी में कार रुकते ही एक बाइक सवार अजय, पवन और दिनेश ने विद्यानाथ से रुपये से भरा बैग छीना। विरोध करने पर अजय ने उसे गोली मारी और सभी मंडुवाडीह की तरफ भाग निकले। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच के एसआई बृजेश सिंह, रामनरेश यादव, बृजेश तिवारी, राकेश कुमार और राजीव रंजन उपाध्याय शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें