फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई-बहन ने पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, अब जो हुआ वह जानकर हैरान रह जाएंगे

Fri, 19 May 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बड़ागांव क्षेत्र के चचेरे भाई-बहन से जुड़ा मामला इलाके में बना चर्चा का विषय - फोटो : google
विज्ञापन
 चचेरे भाई-बहन ने घर वालों की बात दरकिनार कर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। मगर, इसी बीच युवती की शादी तय हो गई तो उसके चचेरे भाई ने आपत्ति जताई। उसकी रोक-टोक देख गुरुवार को युवती अपने पिता के साथ बड़ागांव थाने पहुंची। आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने उसकी शादी तुड़वा दी है।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस उसके चचेरे भाई से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले की चर्चा इलाके में खूब रही।
युवक को तीन वर्ष पूर्व अपनी चचेरी बहन से ही प्रेम हो गया था। इसकी जानकारी जब उनके घरवालों को हुई तो वे अवाक रह गए। घर वालों ने दोनों को बहुत समझाया लेकिन उन्होंने एक न सुनी। दोनों शादी करने पर आमादा थे। इसे लेकर कई बार दोनों परिवारों की पंचायत भी हुई।

इसी बीच युवती के पिता ने उसे समझा-बुझाकर उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी पाकर युवती का चचेरा भाई परेशान हो गया। जिस युवक से युवती की शादी तय हुई थी, वह उसके पास पहुंचा। उसे अपने और युवती के बारे में बताया, अपने मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग सुनाई।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने 27 मई को होने वाली शादी तोड़ दी। इससे नाराज युवती गुरुवार को थाने पहुंच गई और अपने चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत की।
युवती का कहना था कि एक महीने पहले उसकी शादी तय हुई थी तो उसने चचेरे भाई को समझाया था कि जो हो गया उसे गलती समझकर भूल जाओ और आगे की जिंदगी देखो। मगर, उसने शादी तुड़वा दी। इसलिए मजबूर होकर उसे थाने जाना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें