फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः इस छोटी सी बात पर दो समुदायों के लोग भिड़े, मारपीट में छह घायल

Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सगड़ी गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी का आजमगढ़ जिला रविवार को सुलगने से बच गया। यहां के एक गांव में समुदाय विशेष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दूसरे समुदाय के दो युवक पहुंच गए तो बखेड़ा खड़ा हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


घटना में छह लोग घायल हो गए जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। एक पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैगस्टर की कार्रवाई की तैयारी में है। मामला आजमगढ़ के सगड़ी गांव का है। 

 गांव में देवी स्थान पर चौहान शिक्षा समिति की ओर से शिक्षा संबंधी सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम बिरादरी विशेष का था। इसमें गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ के लोग भी आमंत्रित थे। कार्यक्रम में दूसरे समुदाय के दो युवा भी आ गए जिन्हें  वापस कर दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे तो बढ़ा मामला

यूपी100 - फोटो : amar ujala
इससे नाराज होकर उन्होंने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया और मना करने वाले संजय की पिटाई कर दी। समिति के लोग संजय को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।

मारपीट में घायल राजपति चौहान, रामदरश चौहान, सतेंद्र, कांति देवी, नंदकिशोर, रामनरायन का पीएचसी अजमतगढ़ में इलाज कराया गया। तनाव के देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने राजपति चौहान की तहरीर पर मतलूब, आदिल, सैफ, फहद, मुदस्सिर, आमिर, अबरार और आलम और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।  

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला गंभीर है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें