फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाई, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर

Thu, 10 Oct 2019 02:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
छात्रा को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। एक छात्रा ने स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दुर्गीपुर स्थित जय नारायण इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय मे पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा ने आग लगा ली। जानकारी के मुताबिक लड़की स्कूल की छत पर गई और मिट्टी का तेल छिड़क लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। 

आनन-फानन में विद्यालय के अध्यापक उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूवारबारी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12वीं की छात्रा हर दिन की तरह गुरुवार को भी स्कूल आई थी। अभी विद्यालय में पहली घंटी ही लगी थी। इसी दौरान पानी पीने की छुट्टी लेकर विद्यालय के छत पर जाकर उसने आग लगा ली।

आग लगने के बाद छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर विद्यालय के अध्यापक छत पर पहुंचे, जहां उसे झुलसा देखकर अवाक रह गए। विद्यालय प्रधानाचार्य लक्ष्मण मिश्रा ने बताया कि इसकी बड़ी बहन भी विद्यालय में ही कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह भी विद्यालय में मौजूद थी लेकिन छात्रा ने किन कारणों से यह कदम उठाया है, इसका पता नहीं है। हालत गंभीर होने के चलते बलिया से भी उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें