बच्चे को उत्तराखंड पुलिस को सौंपते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बेरासपुर में मिले ढाई वर्षीय मासूम राजन को सोमवार को हरिद्वार से आई पुलिस टीम अपने साथ ले गई। कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद एसपी राम बदन सिंह ने पुलिस टीम को पुलिस कार्यालय में बच्चे को सौंपा। इसके पहले पुलिस टीम सीडब्लयूसी टीम के समक्ष पेश हुई।
पत्रकार वार्ता में एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले हरिद्वार की हर की पौढ़ी से हरदोई निवासी नीरज कुमार का बेटा राजन भीड़ में खो गया। मामला संबंधित थाने में दर्ज है। वहां के एक आश्रम में रहने वाली महिला उस बच्चे को लेकर बेरासपुर आई। यहां उसने बच्चे को दुर्गावती और रितेश कुमार के संरक्षण में रख दिया।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : पूर्व अधिशासी अभियंता की पत्नी के नाम फर्म, जांच में खुलेंगे कई और राज
ग्रामीणों की सूचना पर दो दिन पहले गोपीगंज थाने की पुलिस गांव में पहुंची। बच्चे के बारे में सवाल-जवाब करने पर सच्चाई सामने आई। गोपीगंज थाने की पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क कर मामले से अवगत कराया।