फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा सटा बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे डेढ़ लाख, हुए फरार

Fri, 07 Jun 2019 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
पीड़ित शख्स (सफेद शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बदमाशों ने एक शख्स की कनपटी पर पिस्टल रखकर उससे डेढ़ लाख रुपये कैश लूट लिया। इसके बाद ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित शख्स ने फौरन नजदीकी थाने में जाकर मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाश बिजली ठेकेदार की कनपटी पर पिस्टल सटाकर दिन दहाड़े 1.65 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों बदमाश अपना मुंह बांधे हुए थे। घटना के समय बिजली ठेकादार धारकों से बिल वसूली करके उपकेंद्र ऑफिस में जमा करने जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। साथ ही बदमाश की धरपकड़ के लिए जगह-जगह घेराबंदी भी की गई, पर कोई सफलता नहीं मिल सकी।

पीड़ित सुनील कुमार सिंह अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव गांव के निवासी हैं। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज से अतरौलिया क्षेत्र के धारकों की बिल वसूली कर जमा कराने का ठेका लिया है। सुनील विद्युत विभाग के सचल विद्युत बिल भुगतान वाहन से घूमकर बिलों की वसूली करते हैं। बीते 21 मई से सुनील सिंह द्वारा धारकों से उनकी बिजली का बिल वसूला गया, लेकिन जमा नहीं हुआ था। सारा पैसा सुनील अपने घर रखे हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को सुनील सिंह सचल विद्युत बिल भुगतान मारुती बैन से बिजली का बिल जमा करने के लिए जा रहे थे। उनके पास कुल 1.65 लाख रुपये थे। जैसे ही सुनील का बैन अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव गांव के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश गाड़ी को ओवरटेक करते हुए रुकने का इशारा किया। सुनील ने सोचा कोई बकाया जमा करने के लिए गाड़ी को रोक रहा है। ऐसे में सुनील ने बैन को रोक दिया। बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर पास में मौजूद रुपये 1.65 लाख लूटकर फरार हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें