उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक ग्राम प्रधान की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव के प्रधान मुन्ना राव बागी(48) की रविवार की सुबह 11 बजे गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्राम सभा की पोखरी(तालाब) की नीलामी के लिए सरकारी स्कूल पर बैठक हो रही थी।
हमलावर पोखरी को खुद लेना चाहता था। उसने प्रधान के सीने और कनपटी पर चार गोलियां मार दी और फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने हमलावर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रोक रखा है।