फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बाइक सवार गिरोह ने उड़ा रखी है पुलिस की नींद

Fri, 31 Mar 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
बाइक सवार गिरोह - फोटो : self
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बदल गई है लेकिन शरारती तत्व नहीं बदले हैं। सोनभद्र जिले भर में कई शरारती तत्व अलग अलग गुट बनाकर लूट, छेड़खानी, मोबाइल छिनने जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। इनका संचालन जेल से छूट कर आया एक बदमाश कर रहा है। यह गिरोह छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है।
विज्ञापन


बताते चले कि पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कई शरारती तत्वों ने गिरोह बनाकर बाइक से लूट, मोबाइल छिनने, चोरी समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है।

पिछले दो माह में करमा, राबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल समेत अन्य थाना क्षेत्रों में युवकों ने कई लूट, चोरी आदि घटनाओं को अंजाम दिया है। राबर्ट्सगंज नगर से 16 मार्च को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खजुरौल गांव निवासी रविशंकर सिंह के चालक झुमक को अचेत कर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए।
विज्ञापन


24 मार्च की रात राबर्ट्सगंज के हाइडिल कालोनी निवासी लेखपाल ओमप्रकाश सिंह के गैरेज का ताला तोड़ कर चुरा ले गए। वहीं 30 मार्च की रात करमा थाना क्षेत्र के गड़ईगाड़ निवासी कोटेदार जितेंद्र मिश्रा के घर चोरों ने भीषण चोरी कर लिया।

सूत्रों की मानें तो कुछ माह पूर्व मिर्जापुर जिला कारागार से एक हत्यारोपी छूटकर जिले में आया है और वहीं युवकों को गिरोह तैयार कर घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है। इस संबंध में एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि लूट समेत अन्य घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए टीमों को गठन किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जेल से छूटे अपराधी और उसके साथियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें