फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : भाजपा सरकार में भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ा, भाकपा माले की आदिवासी अधिकार-न्याय यात्रा

Sat, 24 Aug 2019 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
भाकपा माले ने निकाली आदिवासी अधिकार एवं न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के उभ्भा कांड में दस आदिवासियों की हत्या, आदिवासियों पर बढ़ते हमले के खिलाफ और जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के परंपरागत अधिकार के लिए भाकपा माले की आदिवासी अधिकार एवं न्याय यात्रा शुक्रवार को घोरावल और राबर्ट्सगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंचीं।

विज्ञापन


भारत छोड़ो आंदोलन के दिन नौ अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली जिलों के विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शुक्रवार को मगरदहां, पुरैनिया, निकारिका, बागपोखर, गुरेठ, खिरिहिटा, कुसीनिस्फ, सिद्धी, बिच्छी पड़ाव, सुकृत गांवों में पहुंची।

ये भी पढें : राहत : घाटों पर सीढ़ियां उतरने लगी गंगा, दो दिनों में एक मीटर घटा जलस्तर
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि सोनभद्र जिले के उम्भा गांव के आदिवासियों का की हत्या भूमाफियाओं और जिला प्रशासन की साजिश का परिणाम है। सरकार द्वारा आदिवासियों की विभिन्न जातियों को जनजाति की मान्यता नहीं दी जा रही है। भाजपा सरकार में भू माफियाओं और सामंतवादी ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन

मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली जिलों में लाखों हेक्टेयर भूमि पर नेताओं, अफसरों, ठेकेदारों व मठों के नाम पर कब्जा किया गया है। बाप दादा के जमाने से जिन जमीनों पर आदिवासियों, दलितों व समाज के कमजोर तबकों का अधिकार था, उन जमीनों के दस्तावेजों व कागजात की हेराफेरी कर गरीबों, वनवासियों को बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन सात सितंबर को सोनभद्र के जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में आदिवासी अधिकार रैली के साथ होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें