फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई और पैसे के लेन-देन के इर्द-गिर्द घूम रही जांच , मोबाइल खोल सकता है हत्या का राज

Tue, 05 May 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही जिले के महाराजगंज क्षेत्र के कंसापुर के युवक की हत्या का राज खोलने में उसका मोबाइल पुलिस की मदद कर सकता है। रात में किसी से मोबाइल पर बात करने के बाद वह घर से गया फिर नहीं लौटा। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की जांच पैसे के लेन-देन और आशनाई के इर्द-गिर्द घूम रही है।

विज्ञापन


मृतक के भाई के मुताबिक सोमवार की रात आठ बजे के आसपास वह कहीं से घर आया था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह मोबाइल चार्जिंग के लिए घर में लगाकर कहीं चला गया और फिर नहीं लौटा।

मृतक के परिजनों के गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें उठा लिया है। नान्हक राजकोट में एक प्राइवेट कंपनी में क्लैंप बनाने का काम करता था। गत सात मार्च को वह घर आया था। यहां पड़ोस के दो लोगों के साथ घूम करता था, जिनके साथ घूमने के लिए घरवाले मना करते थे। मृतक के छह भाइयों में तीन की शादी हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चौथे की शादी पड़ी थी। लॉकडाउन की वजह से शादी रुकी थी। यह पांचवें नंबर पर नानक था। परिवार वालों का जिसके ऊपर शक था, उसका नाम पुलिस को बताय तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। घरवालों का कहना है कि फोन पर कोई कॉल आया था। बात करने के बाद घर पर ही फोन छोड़कर वह चला गया था।

रात में जब घर नहीं आया तो घरवाले पास-पड़ोस में पता किए मगर कहीं पता नहीं चला। सुबह पता चला कि उसकी लाश पुराने ईंट भट्ठे में पड़ी हुई है। इतना सुनते ही घर वालों का बुरा हाल हो गया। उसकी मां रो-रो कर बेहाल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें