क्वारंटीन सेंटर में युवक की पिटाई करता शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल के क्वारंटीन सेंटर में घुसकर युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद पिटाई करने वाला फरार हो गया। पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। दूसरे शहरों से आए नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गांव के महुआबारी टोले का रामसागर गुप्ता (22) मुरादाबाद से शनिवार की शाम को गांव पहुंचा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के कहने पर वह घर न जाकर विद्यालय में क्वारंटीन हो गया। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के दूसरे टोले का युवक विद्यालय में पहुंचकर और बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हो गया। क्वारंटीन सेंटर में मौजूद रामसागर को कमरे से बाहर खींच लिया और बेल्ट से उसकी पिटाई की।