फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : भाजपा विधायक के भतीजे ने की मारपीट, चार पर मुकदमा

Fri, 21 Apr 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ज्ञानपुर
विज्ञापन
ravindranath tripathi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरियावां ब्लॉक परिसर में वर्चस्व को लेकर बुधवार को हुई मारपीट के मामले में भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ छिनैती, गाली गलौज और एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सुरियावां ब्लॉक परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को डीडीओ जयकेश त्रिपाठी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान कौड़र ग्राम प्रधान हरेश उपाध्याय और बनकट के प्रधानति संजय दूबे ब्लॉक पर पहुंचे।

कुछ देर बाद विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे पप्पू तिवारी अपने साथी सुरेश कुमार पासी के साथ पहुंचे। आमना-सामने होने पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। ब्लॉक में मारपीट होते देख कर्मचारी सहम गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया था। प्रधानपति संजय दूबे की तहरीर पर एसओ सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार की देर रात विधायक के भतीजे पप्पू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी, जयकेश त्रिपाठी के खिलाफ छिनैती, गाली-गलौज, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।

इसी तरह सुरेश पासी की तहरीर पर प्रधानपति के खिलाफ एससीएसटी, छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें