गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने अभियुक्त का न्यू सिविल हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सूरत में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसे सूरत की नौवीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
न्यायालय से 16 नवंबर को अपराह्न दो बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एसटीएफ टीम उसे लेकर बलिया पहुंची। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ नगरा थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नगरा और बलिया कोतवाली थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।