फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर कुल्हाड़ी से हमला, ससुर की मौत, दामाद घायल

Tue, 06 Jun 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ओझा के यहां से दामाद के साथ बेटी के घर लौट रहे ससुर को मिर्जापुर के तालर गांव की माइनर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने पहिए में डंडा डाल कर बाइक गिरा दी और गिरते ही कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े। ताबड़तोड़ प्रहार करके ससुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दामाद किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचा। गांव वाले जंगल की ओर दौड़े तो बदमाश भाग गए। सूचना के बावजूद काफी देर तक तो न तो 100 नंबर की पुलिस पहुंची और न ही थाने की। बाद में अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी किशुन यादव उर्फ बलदेव (60) की बेटी की शादी तालर गांव के कमलेश (30) के साथ हुई है। ससुर और दामाद दोनों सोमवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर में किसी ओझा के पास गए थे।
विज्ञापन


ओझैती करा कर लौटते समय रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक सवार ससुर और दामाद जैसे ही अहरौरा के चंदनपुर जाने वाले माइनर के पास पहुंचे,  पहले से ही घात लगा कर बैठे पांच बदमाशों ने चलती हुई बाइक के पहिये में डंडा डाल दिया। बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनोें गिर पड़े।

उनके गिरते ही बदमाशों ने कुल्हाड़ी से बालकिशुन पर हमला कर दिया। सिर, गले, पैर तथा पीठ समेत अन्य स्थानों पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं दामाद पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। किसी तरह दामाद शोर मचाते हुए गांव में भागा।

शोरगुल सुन कर ग्रामीणों को आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद घायल दामाद ने अपने परिजनों को सूचना देते हुए सौ नंबर पर फोन मामले से अवगत कराया लेकिन रात में न तो अहरौरा न ही सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची।

सुबह होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आपरेशन केपी सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।        
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें