फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में जेई पर हमला कर मांगी रंगदारी

Wed, 06 Jun 2018 10:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में सोमवार को रंगदारी को लेकर हुए हमले का मामला शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार को शहर के मलदहिया स्थित राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में घुसकर अवर अभियंता मोहम्मद शऊर खां पर हमला किया गया और रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन


मामले को लेकर चेतगंज थाने में जेई की तहरीर पर जौनपुर निवासी मोनू राय और अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और हमला करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे जेई मोहम्मद शऊर खां ने बताया कि वो रोजाना की तरह अपने कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। इसी दौरान मोनू राय नामक शख्स अपने पांच-छह साथियों के साथ आया और पूछा कि 20 हजार रुपये देने को कहा गया था अभी तक क्यों नहीं दिए।
विज्ञापन


इसके बाद असलहे से लैस मोनू और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अभियंता ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। इस बारे में इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें