फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ गिरफ्तार, करोड़ों का साम्राज्य मिला

Sun, 11 Jun 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आरएस यादव
विज्ञापन
शासन ने भ्रष्टाचारियों पर गाज गिराने की शुरूआत पूर्वांचल से कर दी। अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किए गए चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव को देर शाम जौनपुर के मछलीशहर में गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भी संपत्ति की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में ईडी की टीम को वाराणसी में तारांकित होटल, पांच प्लॉट और गोरखपुर में शॉपिंग- हाउसिंग कांप्लेक्स समेत करोड़ों के साम्राज्य की जानकारी मिली है। आरएस यादव पर आरोप है कि उन्होंने पिछले 20 साल के दौरान वाराणसी मंडल में तैनात रहते हुए करोड़ों की संपत्ति बनाई है। वाराणसी रेंज के आईजी दीपक रतन चौहान ने आरएस यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। देर रात चंदौली पुलिस आरएस यादव को चंदौली कोतवाली लेकर पहुंची, वहां उससे पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


 तीन दिन पहले चंदौली में आरएस यादव के  चालक को पुलिस ने ओवरलोड ट्रकों से वसूली करते वक्त गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने आरएस यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। चंदौली के जिलाधिकारी और एसपी ने जांचकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। उसके बाद शासन ने एआरटीओ को निलंबित कर दिया। बस इसी के बाद गोरखपुर के सहजनवां का मूल निवासी भ्रष्टाचार के आरोपी आरएस यादव को सारा खेल बिगड़ गया। इससे पहले आरएस यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने प्रवर्तन निदेशालय से भी शिकायत की थी। इस पर प्रवर्तन निदेशालय की तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को प्रमोद सिंह के पांडेयपुर स्थित घर पहुंचकर उनका बयान लिया।

सूत्रों की मानें तो टीम को आरएस यादव के कैंटोनमेंट स्थित तारांकि त होटल वेस्टिन के बारे में पता चला है। हालांकि, दस्तावेज में होटल का मालिक आरएस यादव का निजी चालक महेंद्र है और सीएमडी आरएस यादव का बेटा और एमडी खुद आरएस यादव है। शहर में ही उनके कई प्लॉट, नगदी समेत अन्य चल-अचल संपत्ति की पड़ताल की जा रही है। चंदौली के डीएम और एसपी ने भी आरएस यादव के मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में आरएस यादव की भूमिका संदिग्ध करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। साथ ही चंदौली में दर्ज मुकदमे की जांच भी तेजी से की जा रही है। सूत्रों की मानें तो शासन इस मामले में बेहद सख्त है।
विज्ञापन


एसपी जौनपुर शैलेष पांडेय ने बताया कि चंदौली का निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को मछलीशहर पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला कि इनोवा गाड़ी यूपी 65 ईटी-5152 से प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा है। उसके बाद मछलीशहर पुलिस ने थाने के सामने एआरटीओ आरएस यादव को गिरफ्तार कर चंदौली पुलिस को सूचना दी। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि चंदौली पुलिस की दो टीमें मछलीशहर आईं और उसे लेकर चंदौली चली गईं हैं। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें