फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में बुजुर्ग महिला की पट्टीदारों ने लाठी से पीटकर मार डाला। बुजुर्ग की मौत के बाद हमलावर फरार हो गए। मौत की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के बेटे के तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इलाहीबाग में आगा मस्जिद के पास रहने वाले लाल मोहम्मद और शमीम शहजाद दो सगे भाई है। दोनों में मकान के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे लाल मोहम्मद की 65 वर्षीय पत्नी तजीब्बून निशा छत की सफाई कर रही थी। इसी दौरान पट्टीदार से विवाद हो गया। आरोप है कि शमीम के बेटों ने लाठी से बुजुर्ग महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। घरवाले इलाज के लिए अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तजीब्बून निशा के पुत्र ताज मोहम्मद ने समीम, कासिब, शरीख, अलमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर तिवारीपुर रविंद्र पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें