फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार : जमीन से जुड़ी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे

Mon, 12 Aug 2019 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र नरसंहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में 10 लोगों की हत्या मामले की जांच में लगातार नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम की जांच में पता चला कि उपनिबंधक सहकारी समिति कार्यालय वाराणसी ने आदर्श सहकारी कृषि समिति उभ्भा-सपही का पंजीकरण बिना पर्याप्त कागजात प्राप्त किए ही कर दिया था।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राजस्व के नेतृत्व में टीम ने जिले में आकर पत्रावलियों की जांच की तो पता चला कि आदर्श कृषि सहकारी समिति उभ्भा/सपही के सदस्यों ने कोऑपरेटिव सोसायटी में 10 अक्तूबर 1952 को पंजीकरण कराया था। इसका पंजीकरण संख्या 1021 है।

ये भी पढ़ें : सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक
विज्ञापन


समिति ने दोबारा 11 जून 1970 को संशोधित उप विधि स्वीकृत कराते हुए उपनिबंधक सहकारी समिति कार्यालय वाराणसी से रजिस्ट्रेशन संख्या 1021 प्राप्त किया। रजिस्ट्रेशन के समय अनिवार्य रूप से दिया जाने वाला भूमि से संबंधित शासकीय अभिलेख तथा खसरा खतौनी प्रस्तुत नहीं किया गया। बल्कि हस्तलिखित रूप में नंबर और रकबा अंकित करते हुए जमीनों की सूची दी गई थी। टीम ने जांच रिपोर्ट सीएम को उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन

राक्रांसपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता से मिला :
राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में रविवार को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों के अधिवक्ता नित्यानंद द्विवेदी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विकास नगर रॉबर्ट्सगंज स्थित उत्सव ट्रस्ट के कार्यालय पर पहुंचकर उभ्भा हत्याकांड के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित पक्ष की सहायता के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता जताई। आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए उनकी लड़ाई में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें : उभ्भा कांड: पर्याप्त अभिलेख मिले बिना ही समिति का पंजीकरण

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के साथ राष्ट्रीय सचिव कृष्णा पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोशन लाल, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार राय, प्रदेश सचिव अजय कुमार राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ डॉक्टर बृजेश कुमार राय भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : सावन के अतिंम सोमवार पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी रात से कतारें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें