एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रमेश गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर थानाध्यक्ष सुजानगंज संतोष कुमार पाठक का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। घटना स्थल से एक डेटॉल की शीशी बरामद हुई है। महिला के निजी अंग पर तेजाब डाला गया है या कोई अन्य केमिकल।
यह मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। बहरहाल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।