सोनभद्र में गुरुवार को अजीब वाकया देखने को मिला। एक युवती ने सिर्फ इसलिए शादी से इंकार कर दिया कि दुल्हे का एक दांत टूटा था। शुक्रवार को मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गया।
युवती ने कहा कि जिससे शादी होनी है उसका एक दांत टूटा है। लड़के पिता ने दसवीं तक पढ़ने की बात कहीं थी, जबकि वह पांचवीं तक पढ़ा है। इसलिए वह शादी नहीं करेगी।
पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों पक्षों की सहमति से 11 मई को शादी होनी थी।
लड़की के पिता ने तिलक के रूप में 30 हजार रुपये दिया था उसे वापस मांग रहा है। जबकि लड़के का पिता देने को तैयार नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी।