बलिया जिले के नरनी गांव में मंगलवार की शाम एक पत्नी ने बेटा और बेटी के साथ मिलकर अपने पति की जमकर धुनाई की। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरे औरत से नाजायज संबंध हैं। मारपीट में पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे रसड़ा सीएससी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पति ने पत्नी, पुत्र और पुत्री के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दिया है। नरनी गांव निवासी राजकुमार राम (50) एवं पत्नी बिंदू देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
मामला इतना तूल पकड़ा कि पत्नी ने पुत्र और पुत्री के साथ पति की जमकर धुनाई कर दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। पीड़ित के पत्नी बिंदू देवी का आरोप है कि उसके पति एक औरत से नाजायज संबंध है। जिसको लेकर वह सबको आए दिन प्रताड़ित करता रहता है।