फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-इनोवा में टक्कर, चालक की मौत मां-बेटे घायल,वाराणसी से लौट रहे थे

Mon, 15 May 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र जिले के  मारकुंडी गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की रात ट्रक और इनोवा की आमने-सामने टक्कर में इनोवा चालक की मौत हो गई। जबकि कार सवार मां-बेटे घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया।

चोपन के अग्रवाल मार्केट निवासी मुकेश गर्ग (28) अपनी मां दुलारी देवी को इनोवा कार से लेकर रविवार की सुबह किसी काम से वाराणसी गए थे। रात करीब 12 बजे सभी लोग वाराणसी से लौट रहे थे। कार चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के ओबरी टोला में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक अचानक मुड़ने लगा।
विज्ञापन


उससे बचने के चक्कर में इनोवा अनियंत्रित हो गई। इनोवा की गति इतनी तेज थी कि वह ट्रक से जा टकराई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुर तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कार चालक सेक्टर सात ओबरा निवासी रमेश चौरसिया (27)  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, सोमवार  शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें