फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को दी जा रही थीं एक्सपायर्ड दवाएं, डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन निलंबित

Fri, 03 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
भदोही के चकटोडर पीएचसी का मामला - फोटो : demo phto
विज्ञापन
भदोही जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चकटोडर में मरीजों को एक्सपायर्ड दवाएं बांटी जा रही थीं। मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी और लैब टेक्नीशियन को निलंबित कर इनके खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

साथ ही एक्सपायर्ड दवाएं सीज कर दी गईं।   डीएम सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को एसडीएम ज्ञानपुर केशवनाथ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकटोडर का निरीक्षण किया था। उस दौरान इमरजेंसी और ओपीडी में मरीजों को जो दवाएं दी जा रही थीं, उसकी पैकिंग से उत्पादन और एक्सपायरी तिथि वाला हिस्सा काटकर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

कई ऐसे  इंजेक्शन, टेबलेट और सिरप एक्सपायर्ड होने के बाद भी दी जा रहीं थीं।
दवाओं के पैकेट पर उत्पादन तिथि एक जनवरी 2015 और एक्सपायर्ड तिथि दिसंबर 2016 अंकित थी।
एसडीएम ने चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार से दवाओं की जांच के लिए स्टोर खोलने के लिए कहा तो उन्होंने चाबी न होने की बात कही।
एसडीएम ने निरीक्षण आख्या डीएम को दी। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी पर मरीजों को जानबूझ कर गलत दवाएं देने का आरोप है।
डीएम ने शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार और लैब टेक्नीशियन विवेक कुमार को निलंबित कर दिया।
दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें